पंजाब में पत्नी-बेटी की हत्या करके पति फरार, घर में चारों तरफ बिखरा खून

पंजाब के गुरदासपुर में पति ने अपनी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब महिला का पति उससे मिलने के लिए आया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के गुरदासपुर में पति ने अपनी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब महिला का पति उससे मिलने के लिए आया। घर का ताला तोड़कर जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो देखा कि सीढ़ियों के पास मां बबली-बेटी तमन्ना की लाश पड़ी हुई थी।

घर में चारों तरफ ही फैला था खून
मृतका के भाई ने बताया कि वह जब घर में गया तो देखा कि घर में चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था। सीढ़ियों के पास मां-बेटी की लाशे पड़ी हुई थीं। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मां-बेटी दोनों के सिर पर ही गहरे कटे के निशान पड़े हुए थे। भाई ने आरोप लगाया कि चाकू मारकर दोनों की हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नशे के पैसों को लेकर की हत्या
पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक आरोपी पति नशे का आदी का है। वह नशे के लिए रुपए मांगता था और इनकार करने पर मारपीट करता था। इसको लेकर रात में मृतका लड़की ने अपने मामा को भी फोन कर बताया था, जिसके बाद ही वह सुबह उनके घर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *