जालंधर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भूमि पूजन, भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने AAP पर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जिला जालंधर में 30 सितंबर को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह की महा-रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह बहुचर्चित रैली जीटी रोड स्थित लिली रिजॉर्ट होटल प्रागपुर के पास मैदान में आयोजित की जाएगी। आयोजन स्थल को लेकर आज सुबह 9:15 बजे तय शुभ मुहूर्त पर विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जिला जालंधर में 30 सितंबर को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह की महा-रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह बहुचर्चित रैली जीटी रोड स्थित लिली रिजॉर्ट होटल प्रागपुर के पास मैदान में आयोजित की जाएगी। आयोजन स्थल को लेकर आज सुबह 9:15 बजे तय शुभ मुहूर्त पर विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि जो 18 सितंबर से नशा मुक्त यात्रा शुरू हुई है पठानकोट से उसका आखिरी पड़ाव जालंधर में है। उसमें माननीय गृह मंत्री खुद शिरकत करके हम सभी को बताएंगे कि आगे पंजाब में नशा मुक्ति कैसे करनी है। यह जो हमारी यात्रा है, इसको बहुत ज्यादा भरपूर समर्थन मिल रहा है चारों तरफ जहां भी जा रही है।

पंजाब में इस बार भाजपा सरकार बनेगी
उन्होंने आगे कहा कि हम देख रहे हैं कि इस समर्थन के कारण सरकार डरी हुई है और इस यात्रा को रोकने की कोशिश कर रही है जगह-जगह से। लेकिन पंजाब की जनता हमारे साथ है, पंजाब की जनता भाजपा (BJP) के साथ है और हम सरकार बनाएंगे। माननीय गृहमंत्री 30 तारीख को आकर हमें बताएंगे कि आगे हमें क्या करना है।

लोग बहकावे में आने वाले नहीं
नशे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा इतनी कामयाब हुई है, लोग इतने जुड़े हैं… जो लोग नशे से और सरकारी तंत्र से परेशान हैं, जिन्होंने लोगों में नशा फैलाया है। वे इतने दुखी हैं, इसलिए सरकार घबराई हुई है और इस तरह की हरकतें कर रही है। हर पार्टी को अपने लिए प्रचार करना है, तो आम आदमी पार्टी भी कर रही है। उनके लिए ऑल द बेस्ट। पर लोग बहकावे में आने वाले नहीं हैं। लोग समझते हैं कि कौन सही है और कौन गलत। साढ़े चार साल तक उन्होंने कुछ नहीं किया, सिर्फ नारेबाजी की। तो लोग उनकी बातों को स्वीकार नहीं करेंगे।

गैंगस्टरवाद और बेरोजदारी सिर्फ भाजपा ही खत्म कर सकती है
उन्होंने कहा कि सभी लोग देख रहे हैं कि भाजपा की सरकार बने ताकि लोगों को नशे से, बेरोजगारी से, गैंगस्टरवाद से छुटकारा मिले, कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की स्थिति ठीक हो, रोजगार मिले, कृषि-व्यापार-इंडस्ट्री आगे बढ़े और वह सिर्फ भाजपा की सरकार ही दे सकती है, जैसे देश के अन्य प्रदेशों में हो रहा है। 21-22 प्रदेश जहां भाजपा की सरकार है, लगातार प्रगति कर रहे हैं। लेकिन पंजाब उससे वंचित रह गया है और अब हम भाजपा की सरकार बनाकर पंजाब को भी नई दिशा में लेकर जाएंगे।

गुजरात-राजस्थान से आ रहे नशों पर भी दिया जवाब
पंजाब में आ रहे नशे पर सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि कौन सा नशा आ रहा है गुजरात से? कहानियां बनाई जा रही हैं। इसमें कोई तथ्य है? आपको भी पता है, मुझे भी पता है। क्योंकि वे रोक नहीं पा रहे हैं। अगर आ भी रहा है 1 मिनट के लिए उनकी बात मान लेंतो पंजाब के बॉर्डर पर उनकी पुलिस है ना? राजस्थान से आता है, गुजरात-राजस्थान से पंजाब आता है, तो वहां क्यों नहीं रोकते? क्यों नहीं पकड़ते? वे कैसे पकड़ेंगे, जब खुद ही सबसे मिले हुए हैं।

‘नशा मुक्त और सुशासन युक्त पंजाब’ का संकल्प
भाजपा के जालंधर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 30 सितंबर का यह कार्यक्रम पंजाब को नशा मुक्त बनाने, सुशासन की स्थापना और चौतरफा विकास के संकल्प को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग गृह मंत्री अमित शाह के विचारों को सुनने पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *