ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने 27 अगस्त को सरकारी कर्मचारियों की तरफ से की गई हड़ताल पर एक्शन लिया है। सरकार ने ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले कारण बताओ नोटिस के जवाब के आधार पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों ने भी सख्त एक्शन लेने का किया ऐलान
वहीं अब इस मामले पर साझा मुलाजिम मंच के नेता सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए लेटर वापस नहीं लिए, तो सरकार से कोई बात नहीं की जाएगी। कल लुधियाना में मीटिंग में सख्त एक्शन का ऐलान किया जाएगा। सरकार की तरफ से बातचीत की कोशिशें की जा रही हैं।
27 अगस्त को हुई थी महाहड़ताल
आपको बता दें कि 27 अगस्त को पंजाब में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। कर्मचारियों की यह हड़ताल मुलाजिम बकाया DA, ओल्ड पेंशन स्कीम के अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत 8 मांगों को थी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल से लेकर नगर निगम के काम प्रभावित हुआ था।









