पंजाब के होशियारपुर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 52 साल के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 11 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 से 2:30 बजे के बीच गांव के श्मशान घाट के पास हुई।
मामले की जांच जारी
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हरियाणा थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच जारी है।









