मोहाली : रक्षाबंधन पर घर में छाया मातम, तीन बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत

Mohali: Gloom descends on home on Raksha Bandhan

मोहाली में रक्षाबंधन के त्योहार के दिन एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। यहां तीन बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो खरड़ के गांव मछलीकलां का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, परमप्रीत सिंह ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। बताया जा रहा है कि उसके पिता पहले से ही डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। ऐसे में बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रक्षाबंधन के दिन जिन तीन बहनों को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधनी थी, उन्हें अब अपने इकलौते भाई की मौत का गम सहना पड़ रहा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *