ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी उमंग बस्सी की महिला मित्र सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा ने पुलिस जांच और मीडिया के सामने कई अहम सबूत पेश किए हैं। विशाल का दावा है कि उनकी पत्नी सतपाल कौर और उमंग बस्सी के बीच लंबे समय से बेहद नजदीकी रिश्ते चल रहे थे और दोनों मिलकर भविष्य की प्लानिंग कर रहे थे।
कमरे की तलाशी में मिले आपत्तिजनक सबूत और प्रेगा किट
3 फरवरी 2026 को जब विशाल अचानक हैदराबाद से अपने जालंधर स्थित घर पहुंचे, तो उन्हें पत्नी के हाव-भाव पर शक हुआ। इसके बाद जब उन्होंने पत्नी की अलमीरा की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। अलमारी से कंडोम के पैकेट, स्टेमिना बढ़ाने वाले कैप्सूल, प्रेगा किट और संदिग्ध सामग्री मिली। इसके अलावा प्रेमी को रिझाने के लिए रखी गई कई ड्रेसेस भी बरामद हुईं।
206 पन्नों की चैट से खुली राज़ की परतें
विशाल ने बताया कि पत्नी के मोबाइल से 206 पन्नों की व्हाट्सएप चैट रिकवर हुई है, जिसने उनके शक को यकीन में बदल दिया। इस चैट से खुलासा हुआ कि सतपाल कौर और उमंग बस्सी न केवल शादी करने की योजना बना रहे थे, बल्कि विशाल की 9 साल की बेटी को भी उनसे अलग करने की साजिश रच रहे थे। दोनों आपस में चर्चा कर रहे थे कि शादी के बाद अपनी-अपनी बेटियों को एक साथ कैसे रखा जाए।
11 साल पुरानी लव मैरिज और संपत्ति का एंगल
विशाल के अनुसार, 11 साल पहले सतपाल कौर (सिख परिवार) ने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर विशाल (ब्राह्मण परिवार) से भागकर लव मैरिज की थी। सतपाल कौर जालंधर और करतारपुर में करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन है। जालंधर में उसके एक करोड़ रुपये के घर के अलावा करतारपुर हाईवे पर भी कीमती प्रॉपर्टी है, जिस पर उसके प्रेमी की नजर थी।
अचानक छापे के बाद हुआ हंगामा, पुलिस में मामला दर्ज
हैदराबाद में नौकरी करने वाले विशाल को जब स्थानीय लोगों से पत्नी के चाल-चलन की जानकारी मिली, तो उन्होंने अचानक घर पहुंचकर छापा मारा। पकड़े जाने के डर से पत्नी ने विशाल की बांह पर दांत से काट लिया और खुद को बाथरूम में बंद कर दिया। बाद में बेटी के स्कूल के बाहर विशाल और उमंग बस्सी के बीच हाथापाई भी हुई। जालंधर के सिविल अस्पताल में कराए गए मेडिकल (MLR) में विशाल के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।









