पंजाब बंद को लेकर बड़ी Update! 27 अगस्त को खुले रहेंगे हाईवे और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज

पंजाब में 27 अगस्त को लेकर कर्मचारियों और पेंशनरों की तरफ से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। 'सांझा कर्मचारी और पेंशनर्स फ्रंट' के आह्वान पर इस दिन राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों ने 'महाबंद' का ऐलान किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 27 अगस्त को लेकर कर्मचारियों और पेंशनरों की तरफ से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। ‘सांझा कर्मचारी और पेंशनर्स फ्रंट’ के आह्वान पर इस दिन राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों ने ‘महाबंद’ का ऐलान किया है। संगठन की घोषणा के अनुसार, विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी, पटवारी और क्लेरिकल स्टाफ बड़ी संख्या में एक साथ सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। कर्मचारियों के इस बड़े आंदोलन के कारण 27 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में आम जनता से जुड़े प्रशासनिक और अन्य जरूरी काम प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

सरकारी स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं समेत इन व्यवस्थाओं पर पड़ेगा असर

कर्मचारियों की इस हड़ताल के चलते राज्य की कई प्रमुख सरकारी सेवाएं ठप्प रह सकती हैं। आंदोलन के दौरान सरकारी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आंगनबाड़ी सेंटर और सरकारी बस सेवाएं बंद रहने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब सिविल सचिवालय, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित कई प्रमुख सरकारी विभागों के दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित होगा। पंजाब भर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर सरकारी दफ्तरों के कामकाज को बंद रखकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।

प्राइवेट संस्थान और हाईवे रहेंगे चालू, आम जनता को नहीं रोका जाएगा

‘महाबंद’ के आह्वान के बीच आम लोगों की सहूलियत से जुड़ी कई सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। फ्रंट के प्रधान के अनुसार, बंद के दौरान सभी प्राइवेट स्कूल खुले रहेंगे और निजी बसें भी सामान्य रूप से सड़कों पर चलती रहेंगी। संगठन का कहना है कि कर्मचारी किसी भी जिले में जाकर आम जनता को परेशान नहीं करेंगे। इसके अलावा 27 अगस्त को पंजाब में किसी भी राष्ट्रीय या राज्य मार्ग (हाईवे) को बंद नहीं किया जाएगा और न ही सड़कों पर आवाजाही रोकी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *