ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में PSMSU यूनियन की तरफ से डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन पंजाब सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता (DA) न जारी करने और वित्त मंत्री हरपाल चीमा के उस बयान को लेकर किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों को एंटी स्टेट जत्थेबंदिया करार दिया था। जिस कारण कर्मचारी यूनियन ने हाथ में तिरंगा झंडा लहराकर विरोध किया जा रहा है।
वित्तमंत्री के बयान के खिलाफ किया जा रहा है प्रदर्शन
मामले की जानकारी देते हुए प्रधान तेजिंदर सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री के विवाद बयान के विरोध आज तिंरगा हाथों में लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है और सरकार को अवगत करवाया जा रहा है कि वह गैर स्टेट जत्थेबंदिया नहीं है। हम बताना चाहते है कि यह जत्थेबंदिया भी भारत का हिस्सा है। ऐसे में उनकी तरफ से वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। हम हमेशा पंजाब और भारत के लिए खड़े है।
वित्तमंत्री हरपाल चीमा वापिस लें अपना बयान
यूनियन की मांग है कि वित मंत्री यूनियन को लेकर अपने दिए विवादित बयान को वापिस लें, नहीं तो 13 अगस्त को पंजाब भर के डीसी दफ्तरों के बाहर हरपाल चीमा के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा। वित्त मंत्री कह रहे हैं कि उनकी तरफ से डीए को कभी रोका नहीं गया है, लेकिन सरकार ने अभी तक डीए जारी नहीं किया जा रहा।
हाईकोर्ट DA जारी करने के दे चुका है आदेश
वहीं इस मामले में हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाते हुए 15 दिनों के भीतर यानी 18 अगस्त तक डीए जारी करने के आदेश दिए गए है। ऐसे में हाईकोर्ट के फैसले के बाद वित मंत्री के विवादित बयान दिए जाने को लेकर जत्थेबंदियों की तरफ से रोष पाया जा रहा है।









