2027 चुनाव से पहले जालंधर नॉर्थ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस का बड़ा चेहरा AAP में हो सकता है शामिल

Political activity intensifies in Jalandhar North ahead of the 2027 elections

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा दांव खेलने के बाद अब कांग्रेस में सेंधमारी की चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने हाल ही में दिनेश ढल्ल को हटाकर मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हलके की कमान सौंपी है। इसके बाद से ही हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह नेता नॉर्थ हलके से कांग्रेस विधायक बावा हैनरी का करीबी माना जाता है और पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहा था।अब उसके AAP में शामिल होने की अटकलों के बीच माना जा रहा है कि इससे मेयर विनीत धीर की चुनावी तैयारी को मजबूती मिल सकती है।

हालांकि, कांग्रेस नेता के AAP में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर यह सियासी बदलाव होता है तो जालंधर नॉर्थ की राजनीति में इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों तक देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *