जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, सुबह-सुबह महिला से सरेआम चेन स्नैचिंग

जालंधर के चीमा चौक के पास शिव विहार इलाके में शनिवार सुबह एक महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर महिला से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के चीमा चौक के पास शिव विहार इलाके में शनिवार सुबह एक महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर महिला से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं।

सैर के लिए निकला था दंपति
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक दंपति रोजाना की तरह सैर करने के लिए निकला था। दोनों शिव विहार इलाके में चीमा चौक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों आरोपी बाइक से नीचे उतरे और महिला के पास पहुंच गए। उन्होंने हथियार दिखाकर महिला को डराया और उसके गले से चेन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
लूट की यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में बाइक सवार दोनों आरोपी दंपति के पास पहुंचते और महिला से चेन छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी तेजी से मौके से निकल जाते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *