ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के बीच अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर बूथ कांग्रेस मजबूत के आखिरी दिन मलेरकोटला में स्टेज पर चढ़ने के लिए कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक जसवीर सिंह जस्सी जैसे ही स्टेज पर चढ़ने लगे तो रज़िया सुल्ताना के समर्थकों ने उन्हें जाने से रोक दिया। जिस कारण मीटिंग में जमकर हंगामा शुरू हो गया।
राजा वड़िंग के सामने हुई नारेबाजी
दोनों गुटों ने अपने-अपने नेताओं के लिए राजा वड़िंग के सामने ही नारेबाजी करना शुरू कर दी। माहौल को देखते हुए राजा वड़िंग खुद स्टेज से नीचे उतर आए और उन्होंने पार्टी वर्करों को समझाने के लिए नीचे से ही संबोधन करना शुरू कर दिया।
हर मीटिंग में हो रही भिड़ रहे हैं समर्थक
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पंजाब के अलग-अलग शहरों में मीटिंग की जा रही हैं। पर इन सभी जगहों पर राजा वड़िंग और चन्नी के समर्थक आपस में भिड़ते हुए दिख जाते हैं। इन बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दोनों नेता यह रिपोर्ट अगले दिन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के समक्ष पेश करेंगे।









