जालंधर में घर में चैन से सो रहा था परिवार, पीछे से चोर गहने और कैश लेकर हो गए फरार

जालंधर के गद्दोवाली पिंड में एक घर में चोर लाखों रुपए का गहना और कैश चोरी करके फरार हो गए। हालांकि इस दौरान परिवार घर में सो रहा था और उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि घर में चोरी हो रही है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब परिवार सुबह-सुबह उठा।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गद्दोवाली पिंड में एक घर में चोर लाखों रुपए का गहना और कैश चोरी करके फरार हो गए। हालांकि इस दौरान परिवार घर में सो रहा था और उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि घर में चोरी हो रही है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब परिवार सुबह-सुबह उठा।

2 तोले सोना और 40 हजार कैश ले गए चोर
घटना के बारे में पीड़ित गुरमीत राम ने बताया वारदात के समय उनका पूरा परिवार सो रहा था। रात में खिड़की के टूटने की आवाज भी आई थी, पर हमने सामान्य समझकर इसे नज़रअंदाज कर दिया। इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से 2 तोले सोना, जिसमें सोने की चेन, अंगूठियां और टॉपस शामिल हैं। वहीं घर में पड़ा 40 हजार रुपए कैश भी अपने साथ लेकर फरार हो गए।

चोरों ने कमरे के बाहर मेज लगा दिया
उन्होंने आगे बताया कि चोरों को पता था कि पूरा परिवार साथ वाले कमरे में सो रहा है। इसलिए उन्होंने चोरी करने के बाद कमरे के दरवाजे के बाहर एक बड़ा मेज लगा दिया। ताकि दरवाजा खोलने के बाद भी न खुले। सुबह करीब सवा 5 बजे जब कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला। इससे अनहोनी का शक हुआ। जोर लगाकर किसी तरह दरवाजा खोला तो बाहर बड़ा मेज रखा मिला।

खेतों की तरफ से आए थे चोर
गुरमीत राम ने बताया कि चोरी करने बाद चोर घर की बैक साइड से ही सड़क की तरफ गए हैं। उनके पैरों के निशान गीली मिट्टी पर साफ दिखाई दे रहे हैं। चोर नंगे पैर आए थे। कई जगह उनके स्लिप होने के भी निशान हैं। पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी है और चोरों का पता लगाने के लिए आस-पास के घरों के सीसीटीवी भी चेक करवाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *