ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के भार्गव कैंप गोलीकांड में एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सरेआम गोलियां चलाई जा रही हैं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है और वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिख रहे हैं।
2 गाड़ियों में आते हैं नौजवान
सीसीटीवी में दिख रहा है कि 2 गाड़ियों में नौजवान आते है और घर बाहर रुक जाते है। इस दौरान कुछ समय के बाद कार से युवक उतरते हैं और उनके हाथों में हथियार पकड़े होते है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलनी शुरू हो जाती है। घटनास्थल पर लोग जान बचा भागने की कोशिश करते है।
पुलिस ने 4 के खिलाफ दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
नशा तस्करों ने चलाई थी गोलियां
बता दें कि शहर के भार्गव कैंप इलाके में एक्साइज टीम और नशा तस्कर के बीच हुए विवाद के दौरान गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे, जबकि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया था।









