ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव के डूबने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा तब हुआ जब मछली पकड़ने वाली नाव लगभग 130 लोगों को लेकर नामपुला प्रांत के पास एक द्वीप तक जा रही थी।
लेकिन नाव क्षमता से ज्यादा भरी हुई थी, इसलिए डूब गई और 91 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है।