जालंधर में ट्रैवल एजेंटों की ठगी का सिलसिला रूक नहीं रहा। कनाडा और पुर्तगाल भेजने के नाम पर तीन एजेंटों ने तीन लोगों से करीब 8.60 लाख रुपए ठग लिए। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने सिद्धार्थ कटारिया नाम के व्यक्ति समेत तीन पर अलग अलग एफआईर दर्ज की है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों खेत में सरसों काटने गए थे। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सरोज (52) और रमन सैनी (28) के रूप में हुई है। वहीं आसमानी बिजली से हुई दर्दनाक मौत से पुरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
कनाडा-पुर्तगाल भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट ने ठगे 8.60 लाख रुपए
जालंधर में ट्रैवल एजेंटों की ठगी का सिलसिला रूक नहीं रहा। कनाडा और पुर्तगाल भेजने के नाम पर तीन एजेंटों ने तीन लोगों से करीब 8.60 लाख रुपए ठग लिए। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने सिद्धार्थ कटारिया नाम के व्यक्ति समेत तीन पर अलग अलग एफआईर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर
आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों खेत में सरसों काटने गए थे। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सरोज (52) और रमन सैनी (28) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर
फगवाड़ा से 6 विदेशी महिलाओं का गिरोह काबू
कपूरथला के फगवाड़ा में 6 विदेशी महिलाओं के गिरोह को काबू किया है। थाना सतनामपुरा के SHO गौरव धीर ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ धारा 384, 506 व 341 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की टक्कर में 3 की मौ+त
राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके के निकट देर रात कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग फरीदाबाद में रिसेप्शन पार्टी अटेंड करके देर रात दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन उसी समय यह हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना में सीएम मान ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज रविवार को लुधियाना में 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर