गर्मी में जब ठंडा पानी पीने को मिलता है तो बॉडी को अन्दर से ठंडक मिलती है। ठीक ऐसे ही जब गर्मी के मौसम में ठन्डे ठन्डे पानी से नहाते है तो इसका भी बेनिफिट होता है। कोल्ड वाटर से नहाने से न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलती है, बल्कि सेहत को भी फायदा मिलता है। वहन दरअसल सुबह के समय ठंडे पानी से नहाने से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। तो आईये इसके बारे में जानते हैं।
मसल्स खुलती हैं
ठंडे पानी में नहाने से शरीर की सूजन और मांसपेशियों का दर्द कम होने लगता है। यही वजह है कि कोल्ड वॉटर बाथ एथलीट्स के लिए फायदेमंद होता है। इससे मसल्स खुलती हैं और मसल्स में आराम महसूस होता है। यदि आप sports परसों है तो आपको ठन्डे पानी से ही नहाना चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है
ठंडे पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जो खून को महत्वपूर्ण अंगों की ओर धकेल कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का कम करते हैं।
एनर्जी boost होती है
ठंडा पानी शरीर के सिंपथेटिक नर्वस सिस्टम को स्टीमूलेट कर हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन इनटेक को बढ़ता है और इससे हमें ज्यादा एनर्जी मिलती है।
फोकस बनता है और मेंटल हेल्थ में लाभ
अगर आप रोजाना ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। ठंडे पानी की वजह से एड्रेनालाईन और अन्य स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने पर फोकस में सुधार होता है और मेंटल हेल्थ अच्छी होती है।
इम्युनिटी में विकास
कोल्ड वॉटर बाथ आपकी इम्युनिटी में विकास करता है और व्हाइट ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन स्टीमूलेट करता है। साथ ही नॉरपेनेफ्रिन के प्रसार का स्तर बढ़ सकता है।