आज कल के लाइफ स्टाइल का असर पुरुषों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में पुरुष कुछ ऐसे काम करते हैं जो उनके प्रजनन स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल पुरुष गर्भधारण में समान भूमिका निभाते हैं इसलिए प्रजनन क्षमता सिर्फ महिलाओं के लिए चिंता का विषय नहीं है। बल्कि पुरुषों के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है। तो आज आपको बताते हैं उन आदतों के बारे में जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कम करने में में भूमिका निभाती है।
स्मार्टफोन बनता है इसका कारण
आज कल स्मार्ट फ़ोन के बिना एक पल भी नहीं रहे सकते है। इसे में ज्यादातर पुरुष अपना स्मार्टफोन पैंट या जींस की सामने वाली जेब में रखते हैं। दरअसल स्मार्ट फोन से कुछ हानिकारक रेज़ निकलती हैं जो लंबे समय तक प्रजनन अंगों के संपर्क में रहने से शुक्राणु स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकती हैं।
लैपटॉप का यूज़ गोद में रखकर करना
बहुत से पुरुष अपने लैपटॉप को अपनी गोद में रखकर काम करते हैं। जिसके कारण उससे निकलने वाली गर्म हवा पुरुषों की प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लैपटॉप द्वारा उत्पन्न गर्मी अंडकोश का तापमान बढ़ा सकती है, जो शुक्राणु उत्पादन और गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। काम करते समय अपने प्रजनन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए डेस्क का उपयोग करने या लैप डेस्क का प्रयोग करें।
बढ़ा हुआ वजन कर सकता है काम ख़राब
वजन बढ़ना भी इसके पीछे का एक कारण हो सकता है। दरअसल बढ़ता वजन पुरुष प्रजनन क्षमता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोध में मोटापे और शुक्राणु स्वास्थ्य के बीच एक महत्वपूर्ण रिलेशन पाया गया है। मोटे पुरुषों में न केवल शुक्राणुओं की संख्या कम होने का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि उनमें शुक्राणु पैदा ही नहीं होने की संभावना भी अधिक होती है।
किस तरह से पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाएं
- संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज वजन को मेन्टेन रखने काम करता है। ऐसे में पुरुषों को अपने आहार में भरपूर मात्रा में फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा वाली चीजें शामिल करनी चाहिए।
- वहीँ विटामिन सी और ई, सेलेनियम और जिंक जैसे एंटीऑक्सीडेंट शुक्राणु को बढ़ाने में पुरुषों की हेल्प का सकते हैं। इसके अलावा शुक्राणु उत्पादन में सहायता के लिए पूरे दिन खूब पानी पीना भी अच्छा माना गया है।
- एक्सरसाइज हार्मोन के लेवल को कण्ट्रोल करने और प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है।