ऑस्ट्रेलिया में 36 साल की भारतीय महिला की हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान चैतन्य मधागनी के रूप में हुई है जो हैदराबाद की रहने वाला थी। महिला का शव शनिवार को सड़क किनारे एक कूड़े के ढेर में से मिला। महिला अपने पति और बच्चे के साथ रह रही थी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स महिला की हत्या उसके पति ने की है और उसके बाद बेटे को लेकर चला गया।
7 से 8 मार्च के बीच हत्या का शक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- चैतन्य की हत्या 5 से 7 मार्च के बीच किए जाने का शक है। इसी दौरान उनके पति भारत के लिए रवाना हुए। करीबियों ने भी इसकी पुष्टि की है। जिस वक्त अशोक भारत रवाना हुए। करीब-करीब उसी दौरान चैतन्य भी लापता हुईं।
महिला के माता-पिता ने भी की पुष्टि
इस बारे में जानकारी देते हुए महिला के माता-पिता ने बताया कि उनके दामाद ने ही बेटी की हत्या की है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। वह बच्चे के साथ वापस भारत आ गया है। हम चाहते हैं कि बेटी का शव भारत लाया जाए, ताकि उसका संस्कार कर सकें।