दक्षिणी चीन के गुआंगज़ौ में शनिवार को आए बवंडर से अबतक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए है। CNN ने चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि 141 फैक्ट्री की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई भी आवासीय घर नहीं गिरा। इसमें कहा गया है कि बवंडर की तीव्रता स्तर-तीन पर थी, जो उच्चतम स्तर पांच से दो कम है।
बैयुन जिले के लियांगटियन गांव में एक मौसम केंद्र है, जहां से बवंडर के बारे में पता चल था। स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक खोज एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया था।
भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी
यह बवंडर दक्षिणी चीन में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद आया है, जिससे भीषण बाढ़ आई है और लाखों लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। चीन मौसम विज्ञान एजेंसी ने भारी बारिश की चेतावनी दी है और कहा है कि इस महीने के अंत तक तेज़ तूफ़ान जारी रहने की संभावना है।