मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों ने 26 अप्रैल की देर रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की बटालियन पर हमला कर दिया, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं और कई घायल हुए हैं। ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128वीं बटालियन के थे।
कुकी समुदाय के आतंकियों ने रात करीब 12:00 बजे से 2:15 बजे के बीच CRPF जवानों पर हमला किया। फिलहाल घटना के संबंध में कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है।
बिष्णुपुर जिला आंतरिक मणिपुर लोकसभा एरिया में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा हुई थी। इसमें 3 लोग घायल हुए थे। इसके साथ ही हिंसा प्रभावित कुछ इलाकों में बीते दिन 26 अप्रैल को भी मतदान हुआ था।