बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार 7 मंजिला बिल्डिंग ग्रीन कोजी कॉटेज में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वहीं इस घटना में अब तक कुल 44 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के झुलसने की खबर है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है। वहीं अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
75 लोगों को निकाला बाहर, 42 बेहोश
अब तक ग्रीन कोजी कॉटेज बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, इनमें से 42 बेहोश थे। हालांकि सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी देते हुए बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने बताया - रात करीब 9:50 बजे पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। यहां कई और रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान थी। रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
घायलों की हालत गंभीर
सामंत लाल सेन ने घायलों की जानकारी देते हुए बताया, कुल मिलाकर अभी तक 44 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों अस्पतालों में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पहचान में नहीं आ रहे झुलसे शव
डॉक्टरों ने बताया कि कुछ शव इतने जल गए हैं कि वे उन्हें पहचानना मुमकिन नहीं है। वहीं आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।