वेब खबरिस्तान। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार रात को वॉशिंगटन डीसी के यू स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट में एक म्यूजिकल प्रोग्राम दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। इसमें एक टीनेजर की मौत हो गई, जबकि पुलिस अधिकारी समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। डीसी पुलिस यूनियन ने इसकी पुष्टि की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इलाका व्हाईट हाउस से 2 मील दूर
स्थानीय अमेरिकी मीडिया मुताबिक़ फायरिंग 14वें और यू स्ट्रीट पर 'मोचेला' नामक एक जुनेटीन म्यूजिकल प्रोग्राम की साइट पर या उसके पास हुई। इसमें एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगने के साथ और भी लोगों के घायल होने की खबर है। यह इलाका व्हाइट हाउस से 2 मील से भी कम दूरी पर है।
हाल ही में अमेरिका में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह किसी का अधिकार छीनना नहीं है, यह बच्चों, परिवारों और समुदायों की रक्षा के लिए है। हम मानते हैं कि हमें बंदूक मालिकों के साथ एक उदाहरण के रूप में व्यवहार करना चाहिए कि हर बंदूक मालिक को कैसे व्यवहार करना चाहिए।