वेब खबरिस्तान, कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। इस बीच देश में जारी हिंसक झड़पों के बीच कर्फ्यू लगा दिया गया है।श्रीलंका 1948 में अपनी आजादी के बाद से सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है, जिससे वह जरूरी चीजों का आयात नहीं कर पा रहा है। इसे देखते हुए बांग्लादेश ने करेंसी स्वैप के माध्यम से दिए गए 20 करोड़ डॉलर के लोन को चुकाने की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी है।
बांग्लादेश बैंक के डायरेक्टर्स ने एक बैठक में यह फैसला किया। केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता सेराजुल इस्लाम ने कहा कि लोन की शर्तों को बदले बिना ही इसे बढ़ाया गया है। वहीं, सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध जारी है।

srilanka को तीन महीने में चुकाना था लोन
बांग्लादेश ने करेंसी स्वैप समझौते के तहत श्रीलंका को 200 मिलियन डॉलर की सहायता मई 2021 में दी थी। श्रीलंका को लोन 3 महीने में चुकाना था, लेकिन फिर श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया। इसके बाद बांग्लादेश ने लोन चुकाने की अवधि बढ़ा दी है।