खबरिस्तान नेटवर्क: मिसेस इंडिया इंक के मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 की विनर सरगम कौशल बन चुकी हैं। बता दें कि मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 का आयोजन 15 जून 2022 को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में हुआ था, जिसमे देश के 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। वहीँ मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2021 और मिसेस वर्ल्ड 2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब अपने नाम करने वाली नवदीप कौर ने मिसेस सरगम कौशल के सिर पर विजेता का ताज पहनाया। पहले रनरअप का खिताब जूही व्यास को मिला और दूसरी रनर-अप का खिताब चाहत दलाने ने अपने नाम किया। मिसेज इंडिया वर्ल्ड पीजेंट के जूरी पैनल में सोहा अली खान और विवेक ओबेरॉय भी शामिल थे।
51 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ पहना ताज
देश को एक और ब्यूटी क्वीन मिल चुकी मिसेज सरगम कौशल ने ये टाइटल अपने नाम किया है। सबसे खास बात रही कि मिसेज इंडिया वर्ल्ड का क्राउन जीतने के लिए सरगम कौशल ने देशभर से आईं 51 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ा है।
ख़ुशी में झूमी सरगम

इस कंपटीशन में अपने नाम ताज करने के बाद सरगम ख़ुशी से झूम रही हैं। उनका कहना है, मैं यहां आकर काफी खुश हूं। मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये क्राउन मैं कई सालों से अपने सिर पर पहनना चाहती थी। मैं अब आपको अगले मिसेज वर्ल्ड पीजेंट में मिलूंगी।
जानिए कौन हैं सरगम कौशल

बता दें कि सरगम कौशल महाराष्ट्र मुंबई की रहने वाली बेहद ही खूबसूरत महिला हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगभग 5 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वो एक पर्सनल ब्लॉगर भी हैं। उन्होंने अपने बॉयो में लिखा है कि वो कैंसर पीड़ित के लिए फंड जुटाने का काम भी करती हैं। सरगम कौशल अक्सर अपने इंस्टा प्रोफाइल पर अपने पति के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीँ सरगम कौशल को उनके फैंस और उनके जानने वाले बधाई दे रहे हैं। जबसे सरगम के विनर बनने का ऐलान हुआ है वे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीँ कुछ फैन्स लिख रहे हैं मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर बनने पर ढेरों बधाई।