ख़बरिस्तान नेटवर्क। लोगों को हेल्थ से जुड़ी सही जानकारियां एक्सपर्ट के जरिए मुहैया करवाने के लिए जालंधर से ख़बरिस्तान नेटवर्क ने अपने वीडियो हेल्थ सेक्शन तंदरुस्ताय नमः की शुरुआत की है। NHS हॉस्पिटल में जांलधर के सीनियर डॉक्टर संदीप गोयल ने नये प्लेटफार्म का रस्मी शुभारंभ किया।
डॉक्टर संदीप गोयल ने ख़बरिस्तान की टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये बहुत अच्छी शुरुआत है। इस प्लेटफार्म के जरिये लोगों तक रोगों और इलाज की सही जानकारी पहुँच सकेगी। उन्होंने ख़बरिस्तान नेटवर्क के डायरेक्टर रमन मीर और सीनियर जर्नलिस्ट गगन वालिया को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।
मिलेगी हेल्थ से जुड़ी नॉलेज
ख़बरिस्तान नेटवर्क के तंदरुस्ताय नमः पर हेल्थ से जुडी जानकारी के साथ साथ जालंधर के एक्सपर्ट डाक्टरों की मदद से लोगों को सेहत से जुड़ी सही जानकारियां दी जाएंगी। बिमारियों के साथ-साथ लोगों को सेहत संभाल के लिए जागरूक करना खबरिस्तान का मकसद है। साथ ही यहां आपको वो रामबाण घरेलु नुस्खों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, जिसके जरिये घर बैठे ही अपनी देखभाल की जा सकती है।
समय-सयम पर फिटनेस, योगा और मैडिटेशन से जुड़े एक्सपर्ट्स आपको इन्हें सही तरीके से करने के तरीके बताएंगे। ताकि जो कमजोर हैं वो तंदरुस्त बन सकें और जो मोटे हैं वो फिट हो सकें। इसके अलावा महिलाओं की सेहत से जुड़े हरेक पहलू पर विस्तार से बात होगी और एक्सपर्ट्स से उनका हल ढूंढने की हमारी कोशिश रहेगी। ब्यूटी और स्किन से जुड़े टिप्स भी शेयर किए जाएंगे। हमारी ये उम्मीद है कि तंदरुस्ताए नमः के हेल्थ अपडेट आपको तंदरुस्त रहने में मददगार साबित होंगे।
खबरिस्तान लोगों का नेटवर्क
खबरिस्तान नेटवर्क उत्तर भारत का तेजी से बढ़ता डिजीटल मीडिया ग्रुप है। नेटवर्क की हिंदी और पंजाबी की अलग-अलग वेबसाइट हैं। इसी महीने खबरिस्तान नेटवर्क ने हिमचाल प्रदेश से भी शुरुआत की है। इसके अलावा यू ट्यूब चैनल,टीवी खबरिस्तान पर लोगों को देश दुनिया की खबरों से रू-ब-रू करवाया जा रहा है। पंजाब नाऊ के टाइटल से पालीटिकल वीकली मैग्जीन लोगों में खासा लोकप्रिय है।