ख़बरिस्तान नेटवर्क, डेस्क : भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपनी तेज स्पीड से सभी को हैरान कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी उमरान मलिक ने अपनी स्पीड से श्रीलंकाई शेरों को रन बनाने से रोका। तो वहीं उन्होंने अपने नाम विकेट्स की। पर इस मैच में उमरान मलिक ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी है।
फेंकी अब तक की सबसे तेज गेंद
गुवाहाटी वनडे में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली और एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, उमरान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के दौरान भारत की तरफ से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
टूटने से बचा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
उमरान मलिक की गेंदबाजी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि जल्द ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड टूट सकता है। मलिक लगातार अपनी तेज गति से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। शोएब अख्तर भी कह चुके हैं कि उन्हें खुशी होगी अगर उमरान मलिक उनकी सबसे तेज गेंद 160.3 किलोमीटर का रिकॉर्ड तोड़े।
इससे पहले बुमराह के नाम था सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड
इससे पहले भारत की ओर से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम था लेकिन उमरान मलिक अब आगे हैं। अब भारतीय गेंदबाजों में कोई उनके आस-पास भी नहीं है। जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 153.36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी 153.3 और नवदीप सैनी ने 152.85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उमरान का टारगेट अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदजाब शोएब अख्तर के रिकॉर्ड पर है।