वेब ख़बरिस्तान। केरल में एक लड़का दो बार मौत के चंगुल से बच गया। यह वाकया कन्नूर में तालीपरम्बा के पास चोरुक्कला का है। एक लड़का साइकिल चलाते हुए आया, मगर स्पीड तेज होने के कारण वह एक बाइक से भिड़ गया।भिड़ंत के बाद उसकी साइकिल पीछे से आ रही बस के नीचे आ गई और वह घिसटता हुआ सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। महज चंद सेकेंड में आठ साल के मासूम के साथ हुई घटना CCTV में कैद हो गई। लड़के को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी साइकिल चकनाचूर हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।
बच्चों को ट्रैफिक नियम सिखाना बेहद जरूरी
15 सेकेंड के दिल दहला देने वाले वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वे यही शुक्र मना रहे हैं कि बच्चे की किस्मत अच्छी थी, वरना उसकी हालत भी साइकिल जैसी होती। वीडियो पर लोग अपनी राय भी दे रहे हैं कि हमें अपने बच्चों को सड़क पर साइकिल चलाते समय ट्रैफिक नियम सिखाने की जरूरत है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि वह बहुत भाग्यशाली है कि वह बच गया, लेकिन यहां उसकी गलती थी।
देखें वीडियो :