वेब खबरिस्तान, चंडीगढ़। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। अब तक की काउंटिंग के मुताबिक़ शिअद अमृतसर के सिमरनजीत मान पहले नंबर पर हैं। वह आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह 4779 वोटों से पीछे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दलवीर गोल्डी , चौथे नंबर पर भाजपा के केवल ढिल्लो और पांचवें नंबर पर अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा है। अभी तक 3 लाख वोटों की गिनती हो चुकी है। अभी 3 लाख वोटों की गिनती होनी बाकी है।
23 june को हुआ था मतदान
संगरूर में 23 जून को मतदान हुआ था। संगरूर सीट पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गढ़ रही है। वह लगातार 2 बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते। संगरूर चुनाव परिणाम को लेकर पंजाब की 100 दिन पुरानी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की साख भी दांव पर लगी है।
संगरूर सीट पर 31 साल बाद सबसे कम 45.50% मतदान हुआ है। इससे पहले 1991 में 10.9% वोटिंग हुई थी। इसको लेकर नेताओं की चिंता बढ़ी हुई है। खासकर, जब भगवंत मान लगातार 2 बार यहां से चुनाव जीते तो 2014 में 77.21% और 2019 में 72.40% मतदान हुआ था। इस बार कम मतदान से सब चिंता में हैं कि कम वोटिंग का नुकसान किसे उठाना पड़ेगा।