हंगामे के बीच खत्म हुआ पंजाब के नए cm bhagwant mann का जनता दरबार, पुलिस के रोकने पर लोगों का प्रदर्शन,आप समर्थकों ने भी जताई निराशा

केवल उन्हीं लोगों को एंट्र्री दी गई, जिनके नाम पुलिस वालों की लिस्ट में थे

केवल उन्हीं लोगों को एंट्र्री दी गई, जिनके नाम पुलिस वालों की लिस्ट में थे



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में जनता दरबार लगाया

वेब खबरिस्तान, चंडीगढ़। पंजाब के नए ऍम bhagwant mann ने आज चंडीगढ़ के पंजाब भवन में लोगों की मुश्किलें सुनी। उनके साथ चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी वीके भावरा की अगुवाई में विभिन्न अफसर मौजूद रहे।

इस दौरान केवल उन्हीं लोगों को एंट्र्री दी गई, जिनके नाम पुलिस वालों की लिस्ट में थे। इसलिए बाहर लोगों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। लोगों ने इस लोक मिलनी को खुला न्यौता समझा और फरियाद लेकर पहुंच गए। मगर उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। लोगों ने कहा कि अगर केवल चुनिंदा लोगों को ही एंट्री देनी थी तो इसके बारे में सरकार को पहले ही स्पष्ट करना चाहिए था। इसमें आप के समर्थक भी शामिल रहे। 

अगली बार मिलने का भरोसा दिलाया 


बाहर बवाल होने का पता चलने पर अफसरों ने लोगों से शिकायतें ले ली और अगली बार मिलवाने का भरोसा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और अफसर खुद अंदर एसी में बैठे हैं और उन्हें धूप से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। सीएम मान के इस कार्यक्रम को मीडिया को दूर रखा गया। अंदर लोगों ने किस तरह की फरियाद की, किसकी शिकायत की, इसके बारे में जानकारी को अफसरों तक ही सीमित रखा गया।

VIDEO :- 

https://fb.watch/d1YNwpNfYZ/

sidhu ने दी mann को सीख 

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने कहा कि एक आदमी 3 करोड़ पंजाबियों की मुश्किलें नहीं सुन सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि एक आदमी के आगे मुद्दे हल करवाने के लिए लोग घंटों का सफर क्यों करें?। सरकार उनके घर जाकर क्यों नहीं मुश्किलें सुनती। उन्होंने कहा कि जनता दरबार तभी कामयाब हो सकता है, अगर वह तहसील और सब तहसील स्तर पर हो। जिसमें सरकारी अफसर भी विधायक समेत मौजूद हों। सिद्धू ने कहा कि एक आदमी नहीं बल्कि कलेक्टिव डीसेंट्रलाइज्ड कोशिश से इसमें कामयाबी मिल सकती है। 

bhagwant mann ने 16 मार्च को सीएम पद की ली थी शपथ 

मान सरकार सरकार बनने के 2 महीने बीतने के बाद यह राज्यस्तरीय जनता दरबार लगा रही है। सीएम भगवंत मान ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले 5 बार पंजाब के CM रहे प्रकाश सिंह बादल भी ऐसी पहल करते रहे हैं। वह संगत दर्शन के नाम से लोगों की मुश्किलें सुनते थे। हालांकि वह जिला या विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलते थे।

Related Tags


cm bhagwant mann punjab cm bhagwant mann bhagwant mann janta darbaraam aadmi party

Related Links