वेब खबरिस्तान, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 12 बजे अपने फेसबुक पेज पर दिल की बात की। बता दें कि जाखड़ पर कांग्रेस ने हाल ही में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया था। एक तरफ कांग्रेस राजस्थान उदयपुर में चिंतन शिविर में व्यस्त है तो उसे दूसरी ओर पंजाब में बड़ा झटका लगा है।
सुनील जाखड़ को एक दिन पहले ही पार्टी आलकमान से शोकॉज नोटिस दिया था। अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि पार्टी चिंतन शिविर सिर्फ औपचारिकता थी। हर जगह पंजाब की स्थिती बदतर है। कांग्रेस के कुछ नेताओं को बेनकाब करना जरूरी है। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस का बेड़ा गर्क किया।
वीडियो :-
उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद सीएम की नियुक्ति के मुद्दे पर पंजाब के एक खास नेता की बात सुनी गई। सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी का नाम लेते हुए सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सुनील जाखड़ ने कहा कि उनके परिवार की 3 पीढ़ियों ने 50 साल तक कांग्रेस की सेवा की। इसके बावजूद पार्टी लाइन पर नहीं चलने के लिए “पार्टी के सभी पदों को छीन लिए जाने से मेरा दिल टूट गया था।
दरअसल इस से पहले आज सुबह पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कहा था कि आज दोपहर को सोशल मीडिया पर लाइव होकर 'दिल की बात' करेंगे।
टकसाली कांग्रेस होने के बावजूद हाईकमान की उपेक्षा से नाराज
सुनील जाखड़ की तीसरी पीढ़ी कांग्रेस में है। टकसाली कांग्रेसी होने के बावजूद वह हाईकमान की उपेक्षा से नाराज हैं। उन्हें हाल ही में चुनाव के दौरान बयानबाजी पर नोटिस भेजा गया है। जाखड़ का कहना है कि नोटिस भेजने से पहले कांग्रेस हाईकमान को उनसे बात करनी चाहिए थी। इस कारण उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। जाखड़ ने स्पष्ट कर दिया कि वह कांग्रेस हाईकमान के आगे नहीं झुकेंगे।
सुनील जाखड़ आज दोपहर को सोशल मीडिया पर लाइव होकर 'दिल की बात' करेंगे