खबरिस्तान नेटवर्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ पकड़ा गया है। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने इसकी मीडिया को वीडियो भेजकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। बराड़ की गिरफ्तार की आधिकारिक सूचना कोई नहीं है।
पिछले कई सालों से गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गोल्डी अभी तक कैनेडा में रह रहा था। मूसेवाला की हत्या के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था। तभी उसके कैनेडा से भागने के कयास लगाए जा रहे थे। सिद्धू मूसेवाला का परिवार लगातर गोल्डी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।
कैनेडा में बैठकर गोल्डी फिरौती का काम करता है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी उसने किस तरह करवाई इस बात का खुलासा उसने खुद अपने वीडियो मैसेज में किया था। क्यास लगाए जा रहे हैं कि मूसेवाला की हत्या के बाद से ही वह अमेरिका में रह रहा था।
मई में हुई थी हत्या
शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।