वेब खबरिस्तान,जालंधर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन, पार्षद अरुणा अरोड़ा के पति मनोज अरोड़ा का निधन हो गया है। बता दें कि मॉडल टाउन मार्किट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पहले उनका इलाज ग्लोबल अस्पताल जालंधर में चल रहा था, बाद में लुधियाना के डीएमसी शिफ्ट किया गया। लुधियाना के डीएमसी में पिछले तीन दिनों से वे वेंटीलेटर पर थे।
बताया जा रहा है कि मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी डेथ हुई। आज दोपहर करीब तीन बजे उनका देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज शाम को लुधियाना से जालन्धर लाया जाएगा।