ख़बरिस्तान नेटवर्क, अमृतसर : सी.आई.ए. स्टाफ ग्रामीण पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने हथियार की नोंक पर लूटने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2 पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 2 चोरी की मोटरसाइकिल व 19 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार गिरोह के ये सदस्य हथियारों के बल पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देते थे। एसपीडी तेजबीर सिंह ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी मन्नराज सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थ बेचने के विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह जिंदा पुत्र जसपाल सिंह निवासी मानांवाला कलां, गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी हरड़ भूरेगिल, मनराज सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी मल्लियां, नवदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी नंगल दयाल के रूप में हुई है। मनप्रीत सिंह मनी पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मानांवाला ने कलां के रूप में हुई है।