ख़बरिस्तान नेटवर्क, चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हिरासत में लिया गया है। कल मोहाली की कोर्ट में उन्हें पेश भी किया जाएगा।
बता दें कि पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने जून में विभाग में ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने, अधिकारियों के तबादले, खरीददारी और NOC जारी करने से सम्बन्धित संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए गिरफ़्तार किया था।