वेब ख़बरिस्तान। आज के दिन ही 1967 में विश्व के सबसे लम्बे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण हुआ। नागार्जुन बाँध हैदराबाद से 150 किमी दूर, कृष्णा नदी पर स्थित है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसकी दोनों नहरों में पहली बार पानी छोड़ा था। इस बांध से निर्मित नागार्जुन सागर झील दुनिया की तीसरी सब से बड़ी मानव निर्मित झील है।
दुनिया - हफीज जालंधरी द्वारा लिखा गीत पाकिस्तानी राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया
- 1181 - केस्सिओपिया में सुपरनोवा देखा गया।
- 1265 - एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया।
- 1636 - जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाए गए।
- 1666 - नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
- 1791 - सिस्टोवा समझौते के बाद ऑटोमन और हब्सबर्ग के बीच युद्ध की समाप्ति हुई।
- 1870 - ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसायटी की स्थापना हुई।
- 1886 - कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
- 1914 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने वारसा पर क़ब्ज़ा कर लिया।
- 1930 - यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया।
- 1947 - जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई।
- 1954 - पाकिस्तानी सरकार ने हफीज़ जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत ‘पाक सरज़मीन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
- 1964 - दक्षिणी चीन में टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्ध के दौरान अमरीका को पराजय हुई। अमरीका ने इसी बहाने उत्तरी वियतनाम के साथ युद्ध आरंभ कर दिया।
- 1967 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1997 - मोहम्मद ख़ातेमी ईरान के राष्ट्रपति बने।
- 1999 - चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
- 2001 - रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता हुआ।
- 2004 - नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को ‘कल्पना चावला’ नाम दिया।
- 2007 - नासा ने मंगल ग्रह की खोज के लिए फीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
देश - परमाणु अनुसंधान रिएक्टर शुरू हुआ
- 1935 - भारत शासन अधिनियम महारानी की स्वीकृति मिली।
- 1956 - भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ में शुरू हुआ।
- 2008 - सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।
4 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- राणा उदयसिंह, 1522, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
- सदाशिवराव भाऊ, 1730, भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मराठा वीर।
- परसी बीश शेली, 1792, ब्रिटेन के प्रख्यात कवि।
- विलियम रोवन हैमिल्टन, 1805, आयरलैंड के गणितज्ञ।
- फिरोजशाह मेरवानजी मेहता, 1845, प्रसिद्व भारतीय वकील और सामाजिक कार्यकर्ता।
- हैन्स क्रिश्चियन एंडरसन, 1875, बच्चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले।
- इन्दु प्रकाश पाण्डेय, 1924, साहित्यकार।
- किशोर कुमार, 1929, अभिनेता, गायक, निर्देशक।
- नरेन तमहाने, 1931, भारतीय क्रिकेटर।
- बराक ओबामा, 1961, अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44 वें राष्ट्रपति।
4 अगस्त को हुए निधन
- काशी प्रसाद जायसवाल, 1937, भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
- नंदिनी सत्पथी, 2006, ओडिशा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।