वेब ख़बरिस्तान। साढ़े चार करोड़ रुपए और 200 ग्राम के सोने के पदक वाला दुनिया का सर्वोच्च सम्मान माना जाने वाला नोबेल पुरस्कार आज ही के दिन स्थापित हुआ था। जिसे कभी दुनिया ने उनकी सोच के कारण जुनूनी कहा। आज उनकी ही बदौलत मानव जाति के लिए सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया जाता है। ऐसा उनकी वसीयत के मुताबिक होता है। अल्फ्रेड ने डाइनामाइट से दुनिया में शांति लाने की बात कहकर सबको हौरान कर दिया था। डाइनामाइट के आविष्कार के बाद अल्फ्रेड ने कहा था कि “मेरा डायनामाइट दुनिया में शांति के लिए होने वाले हजारों सम्मेलनों से भी जल्दी शांति ला देगा”। अलग-अलग क्षेत्रों में अद्वितीय काम करने वाले लोगों को ये पुरस्कार दिया जाता है। पहली बार 1901 में ये पुरस्कार भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिया गया था। उसके बाद 1969 में इसमें अर्थशास्त्र को भी जोड़ दिया गया था।
दुनिया – अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।1807 – पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।1895 – अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1947 – पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का की आयु में निधन हुआ।1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।1967 – फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे।1975 – गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।1995 – मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।2007 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सैनिक साथियों से विदाई ली।
भारत – सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रतिमा लोगों ने चंदे से लगवाई
1949 – जबलपुर के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान की आदमकद प्रतिमा लगवाई, जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।2004 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।2008 – छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
जन्मदिन – Famous Birthdays on 27 November
थियोडर मोमसेन (1817), जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ताकाशी प्रसाद जायसवाल (1881), भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वानगणेश वासुदेव मावलंकर (1888), प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्षहरिवंश राय बच्चन (1907), प्रसिद्ध कवि और लेखकब्रुस ली (1940), मार्शल आर्ट के महानायकबप्पी लाहिड़ी (1952), हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकारसुरेश रैना (1986), भारतीय क्रिकेटर
हिमांशी खुराना (1991), माडल व अदाकारा
पुण्यतिथि – Famous Deaths of 27 November
गजानन त्र्यंबक माडखोलकर (1976), मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकारलक्ष्मीबाई केलकर (1978), भारत की प्रख्यात समाज सुधारकशिवमंगल सिंह सुमन (2002), प्रसिद्ध प्रगतिशील कविविश्वनाथ प्रताप सिंह (2008), पूर्व प्रधानमंत्रीसुल्तान ख़ान (2011), भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक