वेब ख़बरिस्तान। आज ही 2014 में हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ और गुजरात का ‘रानी की वाव’ विश्व धरोहर की सूची शामिल में शामिल किए गए। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल के कुल्लू जिले में है और ‘रानी की वाव’ गुजरात के पाटण में स्थित है। इसकी फोटो को जुलाई 2018 में RBI ने 100 के नोट पर चित्रित किया था।
दुनियाः टाइपराइटर का हुआ पेटेंट
- 1868 - क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
- 1888 - फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।
- 1894 - बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना हुई।
- 1919 - एस्टोनिया की सेना ने उत्तरी लातीविया में जर्मन सेना को पराजित किया।
- 1956 - जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
- 1960 - आर्कटिक संधि संपन्न हुई। इसके तहत आर्कटिक महाद्वीप को वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।
- 1960 - जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
- 1969 - वॉरेन ई बर्गर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।
- 1981 - पोलैंड में सामाजिक तनाव को देखते हुए मार्शल लॉ घोषित कर दिया गया था और उसके बाद से ही सॉलिडैरिटी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
- 1983 - पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पोलैंड के स्वतंत्र मजदूर संघ आंदोलन ‘सॉलिडैरिटी’ के संस्थापक और नेता लेच वालेसा से निजी मुलाकात की थी।
- 1985 - एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
- 1991 - अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।
- 1992 - न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
- 1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
- 1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
- 1996 - शेख हसीना वाजेद ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
- 2008 - नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
- 2012 - एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
- 2013 - निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर सफलतापूर्वक चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2017 - मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त हुये।
भारतः मुंबई के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ
- 1757 - प्लासी की लड़ाई ब्रिटिश सेना और सिराज उद-दौला के बीच वहां शुरू हुई, जहां बंगाल के ब्रिटिश कब्जे का नियंत्रण होता है
- 1810 - बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
- 1930 - साइमन आयोग ने एक संघीय भारत और बर्मा के लंदन स्थित पृथक होने की सिफारिश की।
- 2008 - प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।
- 2008 - टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।
23 जून को जन्मे व्यक्ति
- एलेन ट्यूरिंग, 1912, अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक।
- जून कार्टर, 1929, अमेरिकन गायिका।
- चण्डी प्रसाद भट्ट, 1934, गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता।
- वीरभद्र सिंह, 1934, हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री।
- प्रदीप कुमार बनर्जी, 1936, भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक।
- डेन ब्राउन, 1964, मशहूर अमेरिकी लेखन।
- रामनरेश सरवन, 1980, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज।
23 जून को हुए निधन
- महान् मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव, 1761।
- सैमुएल टाइलर कैलरिज, 1834, ब्रिटेन के दार्शनिक और साहित्यकार।
- गंगाप्रसाद वर्मा, 1914, राजनेता तथा समाज सुधारक।
- गिजुभाई बधेका, 1939, गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री।
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी, 1953, भारतीय जनसंघ के संस्थापक।
- श्रीप्रकाश, 1971, भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त संस्थापक।
- संजय गांधी, 1980, भारतीय नेता एवं इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र।
- डॉ. जोनास साल्क, 1995, वैज्ञानिक।