खबरिस्तान नेटवर्क। आपने कई वीडियो में बाज को अंडे खाते देखा होगा। लेकिन कभी बाज को गोल्फ की गेंद खाते देख है। जी हां यह घटना हुई है दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में। यहां की सफारी लाज के मैनेजर रिहान वैन ने यह तस्वीर खींची है। रिहान की नजर एक बाज पर पड़ी, जो अंडा निगलने की कोशिश कर रहा था। अंडा बड़ा था, इसलिए वह निगल नहीं पाया। फिर उसने अंडा फोड़ने की कोशिश की, लेकिन विफल रहा। अंत में थक हारकर बाज अंडा छोड़कर उड़ गया। बाद में पता चला कि बाज जिसे अंडा समझ कर निगलने की कोशिस कर रहा था वह असल में गोल्फ की गेंद थी। रिहान ने इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कहीं भी कुछ फेंक देने की आदत से बचना होगा। अगर किसी तरह बाज ने गेंद को निगल लिया होता तो उसका बच पाना मुश्किल था।