खबरिस्तान नेटवर्क: यूं तो भारत (India) आज एक परमाणु शक्ति से संपन्न देश बन चूका है।बता दें कि आज से 45 साल पहले 18 मई 1974 को भारत ने अपने पहले परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं ये परिक्षण तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान राजस्थान के रेगिस्तान क्षेत्र पोखरण में किया गया था और इसका नाम ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा(Operation Smiling Buddha) रखा गया था।
छठवां परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना था
यह भारत का पहला सफल परमाणु बम परीक्षण था। बता दें कि स्माइलिंग बुद्धा ने भारत को दुनिया का छठवां परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया था। लेकिन इससे पहले सिर्फ अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र थे जिनके द्वारा सफलतापूर्वक परमाणु बम परीक्षण किया जा चूका था।
भारत में कब परमाणु कार्यक्रम शुरू किया गया था
भौतिक विज्ञानी राजा रमन्ना द्वारा परमाणु हथियारों पर वैज्ञानिक अनुसंधान का विस्तार और पर्यवेक्षण किया गया था। रमन्ना परीक्षण करने वाले वैज्ञानिकों की छोटी सी टीम के पहले डायरेक्टिंग अधिकारी रह चुके थे जिन्होंने परीक्षण की देखरेख की और इसे सफल बनाया। बता दें कि राजा रमन्ना के नेतृत्व में 75 वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की एक टीम ने 1967 से 1974 तक इस पर कार्य किया। इस टीम में पीके अयंगर, राजगोपाल चिदंबरम भी शामिल थे।
परीक्षण सफल होने के बावजूद उत्साहजनक नहीं था
जिस समय यह परिक्षण हुआ था उस समय गुस्से का कारण बना। इस परिक्षण पर चिंता जाहिर की जाने लगी क्योंकि यह परमाणु परीक्षण एक ऐसे देश ने किया था जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्यों से इतर था। यह प्रयोग अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दिए बिना किया गया था। जिसका नतीजा अमेरिका ने बिना किसी चेतावनी के भारत को परमाणु समुदाय में प्रवेश करने से रोकना शुरू किया था। इसके बाद भारत को मिलने वाली सहायता रोक दी गयी और कई सारे प्रतिबंध भी लगा दिए गए थे। हालांकि जिस उपकरण से परीक्षण हुआ था वह एक फिशन उपकरण था, जसिया कारण वातावरण में किसी भी प्रकार का कोई रेडियोएक्टिव नहीं पहुंचा था।
भारत एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है
बता दें कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भारत को 1970 में परमाणु अप्रसार संधि में शामिल नहीं किया गया था। इसके बावजूद यह दावा किया गया था कि परमाणु परीक्षण शांतिपूर्ण कारणों की वजह से किए गए थे। तभी अमेरिका ने भारत के साथ परमाणु सौदा किया जो यह दिखाता है कि भारत एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है और इस बात को पूरी दुनिया स्वीकार चुकी है। वहीँ आज भी इस परमाणु परिक्षण को Operation Smiling Buddha के नाम से ही पुकारा जाता है।
इसे भी देखें...Operation Smiling Buddha
https://youtube.com/shorts/4k4iEdl-Bbw?feature=share