वेब ख़बरिस्तान। आज ही 1934 में एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया। 1945 तक हिटलर जर्मनी का शासक रहा। दूसरे विश्वयुद्ध के लिए हिटलर को ही सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है। हिटलर के आदेश पर ही नात्सी सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया और दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
दुनिया - पनामा नहर से गुजरा पहला समुद्री जहाज
- 1108 - लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
- 1492 - यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1492 - इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
- 1645 - अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
- 1678 - राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
- 1780 - मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
- 1860 - न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
- 1900 - फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
- 1914 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1914 - पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
- 1923 - अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 1925 - अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
- 1933 - मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
- 1949 - इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की।
- 1957 - अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया, जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1960 - पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1968 - फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1981 - फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1985 - बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2000 - ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई गई।
- 2003 - अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
- 2001 - अमेरिका में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिए 2004 को दोबारा खोला गया।
- 2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
- 2005 - महमूद अहमदीनेझ़ाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
- 2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
- 2009 - एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।
- 2010 - सूर्य में हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्तपन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।
- 2006 - इजराइल और लेबनान के बीच हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
- 2012 - महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित।
- 2016 - पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39 वें प्रधानमंत्री बने।
देश – मुंबई में इमारत ढहने से 35 की मौत
- 1347 - अलाउद्दीन बहमन शाह ने बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की।
- 1749 - चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।
- 1998 - मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- मैथलीशरण गुप्त, 1886, पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि।
- श्रीप्रकाश, 1890, भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त।
- शकील बदायूंनी, 1916, भारतीय गीतकार और शायर।
- जयदेव, 1919, भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
- रॉबर्ट समनर, 1922, अमेरिकी इंजीलवादी और लेखक।
- यशवंत चित्ताल, 1928, अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक।
- छन्नूलाल मिश्रा, 1936, भारतीय शास्त्रीय गायक।
- अपूर्व सेनगुप्ता, 1939, भारतीय क्रिकेटर।
- उत्पलकुमार बसु, 1939, बांग्ला सहित्य के एक प्रमुख कवि।
- बलविंदर संधू, 1956, भारतीय क्रिकेटर।
- गोपाल शर्मा, 1960, भारतीय क्रिकेटर।
- फैज़ल ख़ान, 1966, अभिनेता।
- मनमोहन वारिस, 1967, पंजाबी गायक।
- सुनील चेत्री, 1984, भारतीय फुटबॉलर।
- रियान लोक्टे, 1984, अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता।
3 अगस्त को हुए निधन
- देवदास गांधी, 1957, महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार।
- सीएम पुनाचा, 1990, स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- प्रेमकृष्ण खन्ना, 1993, हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य।
- स्वामी चिन्मयानंद, 1993, भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
- एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन, 2008, रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक।