1910 में वाशिंगटन में पहली बार मनाया गया फादर्स डे



19 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं जो इतिहास बनीं

वेब ख़बरिस्तान। साल 1910 में 19 जून को वाशिंगटन के सोनोरा स्मार्ट डोड के प्रयासों के बाद फादर्स डे मनाया गया। 1909 में स्पोकाने के चर्च में मदर्स डे पर उपदेश दिया जा रहा था जिसके बाद डोड को लगा कि मदर की ही तरह फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए।

दुनियाः सोवियत संघ ने अपने कब्जे से हंगरी को आजाद किया

  • 1843 - दास कैपिटलके लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
  • 1865 - यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
  • 1910 - पहला फादर्स डे वाशिंगटन में मनाया गया।
  • 1948 - सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
  • 1968 - मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
  • 1982 - हिजबुल्लाह ने आतंकी हमला करके बेरुत यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को अगवा कर लिया था।
  • 1991 - सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
  • 1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर कोचीन एवं सं.रा. अमेरिका में हुए समझौते।
  • 1996 - प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. को आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया।
  • 1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ हुई।
  • 2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया गया।
  • 2003 - फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2005 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
  • 2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर कड़ी चेतावनी दी।
  • 2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
  • 2008 - गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
  • 2012 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना के मामले में दोषी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को पद पर बने रहने के लिए गत २६ अप्रैल से ही अयोग्य करार दिया है।
  • 1269 फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी कर दिया।

भारतः उत्तराखंड सरकार ने भैरोंधारी परियोजना स्थापित की

  • 2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।

19 जून को जन्मे व्यक्ति

  • माधवराव सप्रे, 1871, राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
  • आजे नील्स बोर, 1922, डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता।
  • सुदर्शन अग्रवाल, 1931, उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल।
  • आंग सान सू, 1945, कई साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं।
  • सलमान रश्दी, 1947, मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार।
  • ओकरम इबोबी सिंह, 1948, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • राहुल गांधी, 1970, भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।

Related Tags


history of 19 june today in history

Related Links