कॉमनवेल्थ में भारत



इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कॉमनवेल्थ गेम्स होने जा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा

नीरज चोपड़ा चोट के कारण बाहर 

भारत के 215 खिलाड़ी खेलों के इसमें हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन पदक की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा चोट के कारण बाहर हो गए हैं। 


ऐश्वर्या बाबु डोप टेस्ट में फ़ैल 

कर्नाटक की ऐश्वर्या बाबू कॉमलवेल्थ खेलों के लिए रवाना होने से पहले डोप टेस्ट में फेल हो गईं। वे ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड धारक हैं। 


213 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे 

इस साल खेल में 72 देश के 4,500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और 19 खेलों में 283 मेडल इवेंट्स होंगे। इस बार 213 भारतीय खिलाड़ी तिरंगे की शान के लिए खेलेंगे।



पहली बार भारत ने 1934 में हिस्सा लिया 

भारत ने 1934 में पहली बार इस खेलों में भाग लिया था। उस वक्त इसे ब्रिटिश एंपायर गेम्स के नाम से जाना जाता था।  


24 साल बाद cricket की एंट्री 

24 साल के बड़े अंतराल के बाद क्रिकेट की एंट्री भी हो रही है। पहली बार महिलाओं की क्रिकेट टीम खेलती नजर आएगी। कॉमनवेल्थ गेम्स हर 4 साल में होते हैं।


तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट 

क़ॉमनवेल्थ ओलिंपिक, एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन में हुआ था। 


वेब ख़बरिस्तान पर देखें लाइव अपडेट्स

सभी बड़े इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर भी की जाएगी। साथ ही खेल के बारे में पल-पल की जानकारी आप webkhabristan.com पर भी हासिल कर सकते हैं।

Related Tags


India in Commonwealth neeraj chopra neeraj chopra injured aishwarya babu

Related Links