वेब खबरिस्तान, चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान के खतरे का अंदेशा पंजाब पुलिस ने जताया है। पंजाब पुलिस ने इस दिल्ली पुलिस को केजरीवाल की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। हालाँकि दिल्ली पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल को पहले ही सबसे उच्च स्तर की Z कैटेगरी सिक्योरिटी मिली है।
दिल्ली पुलिस ने कहा खुफिया इनपुट है तो शेयर करे
दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को खतरे के संबंध में पंजाब पुलिस के पास कोई खुफिया इनपुट है तो उसे शेयर करें। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। अफसरों का कहना है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी है। उन्हें पर्याप्त पुलिस कर्मी दिए गए हैं। हर VIP को खतरे का रेगुलर आकलन चलता रहता है। अगर जरूरत होगी तो उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया जाएगा।