लाहौल-स्पीति हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, एक लापता



घटना में बीआरओ का स्नो कटर भी चपेट में आया

ख़बरिस्तान नेटवर्क, रोहतांग : जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन का सिलसिला जारी है। लाहौल उपमंडल के सीमा क्षेत्र छीका के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से BRO के तीन मजदूर दब गए। बता दें कि इसमें दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि तीसरा अभी लापता है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब BRO की मशीनरी व मजदूर दारचा-शिंकुला सड़क को बहाल कर रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से बर्फ के खिसकने से मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तीनों मजदूर बीआरओ के हैं और घटना में बीआरओ का स्नो कटर भी चपेट में आया है। 

रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना


जिला प्रशासन को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। बता दें कि शून्य तापमान होने की वजह से केवल दो मजदूरों के ही शव बरामद हो पाए जबकि तीसरे का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। लाहौल- स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि बीआरओ के दो मजदूरों के शव केलांग अस्पताल लाए गए हैं। मृतकों की पहचान बीआरओ की टीम द्वारा की जा रही है।

 

Whatsapp पर न्यूज़ अपडेट के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GwoAXMyg1YkIISEDOLdMbg

Related Tags


Lahaul-Spiti avalanche Breaking avalanche News Himachal avalanche Himachal Breaking Himachal News

Related Links



webkhabristan