वेब खबरिस्तान। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक खड़ी कार अचानक चलने से पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर में शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड के पास एक चालक कार खड़ी कर कहीं चला गया पर हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। कुछ देर बाद यह कार अपने आप चल पड़ी, कार में एक महिला भी बैठी थी। लोगों में अफरातफरी मच गई। कार उतराई में एक दुकान की सीढ़ियों से टकराने के बाद रुकी।
वीडियो :-