वेब ख़बरिस्तान। देश में कोरोना की बरसात हो रही है। इससे आमजन से लेकर राजनीतिक नेता और बॉलीवुड सभी संक्रमित हो रहे हैं। वहीँ अब भाजपा के नई दिल्ली मुख्यालय में भी कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। इससे पहले संसद में भी कोरोना अपनी दस्तक दे चूका है।
भाजपा मुख्यालय में कोरोना ब्लास्ट
देश में कोरोना के मामले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना के नए मामलों में 15% से ज्यादा का उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 1.94 लाख केस आए हैं। ओमीक्रोन मामले भी पांच हजार के करीब पहुंच गए हैं। इस सबके बीच भाजपा कार्यालय के 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमे कार्यकर्ता और सुरक्षाबलों सदस्य शामिल हैं। पांच राज्यों में चुनाव और संबंधित बैठकों में कार्यालय के कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के सदस्यों पर कोरोना परीक्षण किया गया था। जिनमे उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
24 घंटे में 60405 लोग ठीक भी हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 60405 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल देश में एक्टिव केस बढ़कर 9 लाख 55 हजार 319 हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक ओमीक्रोन वेरिएंट के 4868 मामलों की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि कल के मुकाबले 26657 ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कल 1 लाख 68 हजार 63 मामले सामने आए थे।