वेब खबरिस्तान, नई दिल्ली। लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उलटफेर कर रही है। रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 42 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग की वेबसाइट अनुसार आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 8,679 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर हैं।
पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने 5,822 वोटों से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस के दलवीर गोल्डी तीसरे नंबर पर रहे। यहां पर अकाली दल और BJP के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।
विधानसभा की भी सातों सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आप ने जीत हासिल की है। त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर YSR कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस जीती है।
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट -
रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला था। यहां कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ा। उधर, आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर रही।