खबरिस्तान नेटवर्क, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इस साल जनवरी में मां बनी थीं। उन्होंने सरोगेसी से बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। साल भर होने को आया है, लेकिन प्रियंका ने अब तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका अकसर ही बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन वह इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि बेटी का चेहरा नजर न आए। लेकिन इस बार प्रियंका ने बेटी का चेहरा नहीं ढका है।

सोशल मीडिया पर तस्वीर खूब वायरल हो रही है
प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें प्रियंका, मालती को गोद मे लिए बैठी हैं।प्रियंका ने फोटो में मालती का चेहरा नहीं ढका है। लेकिन फिर भी मालती का चेहरा पूरी सामने से दिखाई नहीं पड़ता। फोटो में मालती की सिर्फ नाक, कान और आंखों की हल्की सी झलक नजर आ रही है।

तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा बहुत क्यूट लग रही थी। फोटो देखने से ऐसा लग रहा था कि प्रियंका की बेटी सो रही है। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- मेरा मतलब...इसके साथ उन्होंने दो क्यूट से इमोजी भी शेयर किए हैं।