खबरिस्तान नेटवर्क, मुंबई। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा में है। मानुषी छिल्लर ने करीना कपूर को एक फिल्म से बाहर कर खुद उस फिल्म में शामिल हो गई है। फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर अब अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी।

करीना कपूर को बाहर का रास्ता दिखाया
इस बार उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म में लीड रोल हासिल करने के लिए करीना कपूर को मूवी से बाहर करना पड़ा। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। उन्होंने राजकुमारी संयोगिता का रोल निभाया था। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद नजर आए थे। फिल्म 'सम्राट पृथिवीराज' कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं अब खबर है कि एक बार फिर से अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर का रोमांस स्क्रीन पर लोगों को दिखाई देने वाला है।

वहीं इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर काम करने वाली हैं। मानुषी छिल्लर से पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान का नाम भी सामने आया था। हालांकि मानुषी की एंट्री को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि मानुषी फिल्म में काम करने को लेकर कामयाब हो पाएंगी या नहीं।