खबरिस्तान नेटवर्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कपूर खानदान की बहू जल्दी ही मां बनने वाली हैं। अब जल्दी ही रणबीर के घर ख़ुशी की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर कर आलिया ने दी है।
की हॉस्पिटल से फोटो शेयर
आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल की एक फोटो शेयर की है। उस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हमारा बेबी..जल्द आ रहा है'। फोटो में वे अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं, जिसमें पति रणबीर भी उनके साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। बता दें इस समय दोनों लंदन में हैं। इस खबर के आते ही इंडस्ट्री के उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक कपल को बधाई दे रहे हैं।
14 अप्रैल को हुई थी दोनों की शादी
रणबीर और आलिया इसी साल 14 अप्रैल शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने पूरे परिवार की सहमती से ही शादी की थी। उनकी शादी काफी धूमधाम से की गयी थी। वहीँइन दोनों की मुलकात साल 2017 में ब्रह्मास्त्र फिल्म के सेट पर हुई थी। उसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। डेटिंग के 5 साल बाद उन्होंने शादी कर ली थी।
रणबीर-आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वे अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म रणबीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म होगी, जो 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आलिया फिलहाल लंदन में अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं।